ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र) । बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा गांव के समीप रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसे में बाइक ट्रक के नीचे फंस गई और कुछ ही देर में उसमें आग लग गई। गनीमत रही कि टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क किनारे जा गिरे और उनकी जान बच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नधिरा गांव निवासी अर्जुन (19) पुत्र वंशरूप, गोलू (17) पुत्र रामकुमार और पप्पू (18) पुत्र लालता प्रसाद बाइक से म्योरपुर की ओर से अपने घर नधिरा लौट रहे थे। इसी दौरान रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक उछलकर सड़क किनारे जा गिरे, जबकि बाइक ट्रक के नीचे फंस गई। कुछ ही देर बाद बाइक में आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने तत्काल आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से ट्रक को भी आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि हादसे में घायल तीनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?