चोरी के ट्रैक्टर के साथ तीन चोर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जनपद की सदर कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक ट्रैक्टर के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया है।

एडिशनल एसपी मुख्यालय कालू सिंह द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि छांगुर पुत्र लालबहादुर नि0 बभनगवा थाना पन्नूगंज द्वारा कोतवाली सदर पर अज्ञात चोर द्वारा ट्रैक्टर नं0 UP64AL4571 चोरी कर लेने के सम्बन्ध में एक लिखित तहरीर प्राप्त हुई। जिसके आधार पर कोतवाली सदर पर धारा 303(2) भा0 न्याय संहिता 2023 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।

सदर कोतवाली पुलिस द्वारा आज मकरीबारी जंगल से चोरी की घटना में संलिप्त तीन चोरों सोनू मौर्या पुत्र रमेश मौर्या नि0 सहनपुर थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र उम्र 34 वर्ष,पिन्टू उर्फ सुरेन्द्र मौर्या पुत्र स्व0 लक्ष्मन नि0 बभनगवाँ थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र उम्र 32 वर्ष और अशोक कुमार मेहता पुत्र रामजी मेहता नि0 महुलिया थाना गढ़वा जनपद गढ़वा झारखण्ड उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार कर चोरी गये सोनालिका ट्रैक्टर को बरामद किया गया।

इन ट्रैक्टर चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 बृजेश कुमार पाण्डेय, हे0का0 अनीश कुमार यादव, का0 आनन्द कुमार गौड़ , का0 प्रेम प्रकाश,का0 सचिन सरोज,का0 अनूप मौर्या,का0 शैलेश कुमार, का0 अर्पित मिश्र, कमलेश कुमार शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?