वीरेंद्र कुमार
प्रतियोगिता के पांचवे दिन दुद्धी ने जीता मैच
रात्रिकालीन क्रिकेट टूनामेंट के पांचवे दिन तीन लीग मैच और एक क्वाटर फाइनल मैच खेला गया।
विंढमगंज (सोनभद्र)। दुद्धी ब्लाक के महुली में श्री राजा बरियार शाह खेल मैदान महुली पर चल रहे पहला नाइट कैनवस क्रिकेट टूनामेंट के पांचवे दिन पहला मैच बभनी बनाम सोनडिहा झारखंड के बीच खेला गया जिसमे बभनी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया वही बल्लेबाजी करने उतरी सोनडिहा के टीम ने 54 रनों पर ही आल आउट हो गई।गेंदबाजी करते हुआ बभनी के रघु पटेल ने 5 रन देकर 4 विकेट लिए।वही 19 रन देकर 2 विकेट लिए और मोनू ने 11 रन देकर 1 विकेट व नवनीत ने 16 रन देकर 3 विकेट लेते हुआ सोनडिहा को 54 रनों पर ही समेत दिया।

इस प्रकार बभनी ने बल्लेबाजी करते हुआ यह मैच जीत लिया।और मैना द मैच का पुरस्कार बभनी के रघु पटेल को ग्राम प्रधान महुली अरविंद जायसवाल ने अपने हाथों से दिया।
वही दूसरा मैच पतरीहा झारखंड बनाम टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी के बीच खेला गया जिसमे पतरीहा झारखंड टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया और दुद्धी को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया।बल्लेबाजी करते हुए दुद्धी ने निर्धारित ओवरों में 94 रन बनाए और 95 रनों का लक्ष्य दिया।जिसमें आकाश सिंह ने शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन करते हुए 13 बाल 20 रन 3 विकेट लिया।और गोलू द्विवेदी ने 9 बाल 26 रन 1 विकेट लिए। और दुद्धी ने यह मैच 35 रनों से यह मैच जीत लिया।मैना द मैच का पुरस्कार दुद्धी के आकाश सिंह को राम लखन कन्नौजिया एवं राकेश कुमार कन्नौजिया प्रधानाचार्य आदर्श इंटरमीडिएट कालेज महुली सोनभद्र के हाथों दिया गया।तीसरा मैच हिंडाल्को बनाम बघमंदवा के बीच खेला गया जिसमे हिंडाल्को ने यह मैच जीत लिया और क्वाटर फाइनल में पहुंच गया।
और पहला क्वाटर फाइनल मैच बभनी बनाम हिंडाल्को के बीच खेला गया जिसमे बभनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में मात्र 47 रन ही बना पाई।और बल्लेबाजी करने उतरी हिंडाल्को की टीम ने यह मैच 4 ओवरों में ही जीत कर सेमीफाइनल में अपना जगह पक्का कर लिया, हिंडाल्को के किशन ने 23 रन और 3 विकेट लेकर मैन द मैच का पुरस्कार दिया पाया।
मैच के एम्पायर सूरज कुमार कन्नौजिया,सोनू कुमार कन्नौजिया,गोलू ने निभाई और स्कोरर विक्की कन्नौजिया, कमेंटेटर ओंकार शुक्ला ने किया।







