यह जनपद उनके घर जैसा जिससे उनका गहरा रिश्ता है: हरदीप सिंह पूरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

3 करोड़ 94 लाख 40 हजार लागत की 64 विकास कार्यो का किया वर्चुअल शिलान्यास व लोकार्पण

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री  हरदीप सिंह पुरी ने आकांक्षी जनपद को गोद लिया है जिसके विकास के लिए सांसद निधि से स्वीकृत 64 कार्यों जिसकी लागत 3 करोड़ 94 लाख 40 हजार का शिलान्यास शनिवार को केन्द्रीय मंत्री ने वर्चुअल माध्यम द्वारा किया गया। केंद्रीय मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि जनपद से उनका गहरा रिश्ता है तथा यह जनपद उन्हें अपने घर जैसा प्रतीत होता है।

जनपद में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना की निधि से स्वीकृत 100 विकास कार्यों का 3 करोड़ 94 लाख 40 हजार का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि आज का दिन उनके लिए अत्यन्त प्रसन्नता का है तथा जनपद  के विकास की दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण दिन है।

केंदीय मंत्री ने बताया कि आज शिलान्यास किये गये 64 कार्यों से जनपद के विकास को नई गति मिलेगी तथा जनपदवासियों के जीवन को अधिक सुखद एवं सुविधाजनक बनाने में योगदान प्राप्त होगा।  जनपद सोनभद्र आकांक्षी जनपद होने के बावजूद भी प्रधानमंत्री के “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने में निरंतर योगदान दे रहा है।

उन्होंने अधिकारियों एवं जनता के सहयोग से नीति आयोग की रैंकिंग में जनपद के प्रदर्शन की सराहना भी की।

इस अवसर पर बद्रीनाथ सिंह, जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि केन्द्रीय मंत्री द्वारा सांसद निधि के अंतर्गत कुल 100 विकास परियोजनाएं स्वीकृत करायी गई हैं, जिनमें प्रमुख रूप से 31 सार्वजनिक सोलर पेयजल संयंत्र, 34 सोलर हाईमास्ट लाइट, 20 विद्युत हाईमास्ट लाइट, 06 विद्युतीकरण कार्य, 02 इंटरलॉकिंग कार्य, 02 सड़क/पुलिया, 04 विद्यालयों में भवन निर्माण तथा 01 ओपन जिम शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि इन सभी कार्यों के पूर्ण होने से जनपद के विकास को नई दिशा मिलेगी तथा आमजन को व्यापक लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी जनपद को उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से निरंतर लाभ मिलता रहेगा।

वही नन्दलाल गुप्ता जिलाध्यक्ष भाजपा ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री ने जनपद सोनभद्र को गोद लेकर जनपद के विकास हेतु एक नई रूप रेखा तय की है जिसके माध्यम से गांवों को सार्वजनिक पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। पेयजल की समस्या के निराकरण में काफी सहायता उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर जागृति अवस्थी मुख्य विकास अधिकारी, श्रवण कुमार राय परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला समाज कल्याण विभाग ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया सहित कार्यदायी विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?