चंदौली जिले के नौगढ़ मझगाई रेंज अंतर्गत गंगापुर बीट के जंगल में वन विभाग की अनुमति के बिना युवक लिप्टस का पेड़ काटकर भाग गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लकड़ी रेंज कार्यालय ले आई। दो घंटे बाद युवक को भी पकड़ लिया।
कार्यालय में लाए जाने के कुछ देर बाद ही युवक रेंज की चहारदीवारी फांदकर भाग गया। इस घटना से विभागीय कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।
वनकर्मियों ने तत्काल खोजबीन शुरू की और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक को फिर से पकड़ लिया गया। रेंजर अमित श्रीवास्तव ने बताया कि युवक को पकड़कर में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं काटी गई लकड़ी को भी बरामद कर रेंज कार्यालय में जमा कर लिया गया है।







