विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्रोचार के साथ शुरू हुआ बेलन नदी का पुनरोद्धार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जिलाधिकारी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के अन्तर्गत बेलन नदी के किनारे किया गया वृक्षारोपण

स्वस्थ्य पर्यावरण ही स्वस्थ्य जीवन की नीव -जिलाधिकारी

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिलाधिकारी बीएन सिंह ने विकास खण्ड चतरा के ग्राम पंचायत ढोढरी के पास बेलन नदी के पुनरोद्धार कार्यक्रम का मंत्रोंच्चार के साथ पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने नदी के किनारे एक पेड़ माँ के नाम महाकुंभ-2025 के स्मृति में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौध रोपण किये।

जिलाधिकारी ने उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी जनपदवासी एक पेड़ मॉ के नाम पर आज पौध रोपण कर रहें है। जनपद के सभी अमृत सरोवरों पर भी आज वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज बेलन नदी के पुनरोद्धार कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है, इसके साथ ही जनपद की घाघर नदी, कर्मनाशा नदी,कनहर नदी आदि नदियों की सफाई हेतु अभियान चलाकर साफ-सफाई की जायेगी।

उन्होंने कहा कि नदियों की स्वच्छता हम सबकी जिम्मेदारी है, कोई भी मरा हुआ जानवर नदियों में न फेंके, इससे नदी का जल प्रदूषित होता है, प्रकृति ने एक व्यवस्था की है कि नदियां स्वयं अपने आप को स्वच्छ कर लेती हैं। जनपद में आज बेल नदी के पुनरोद्धार कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, इसके साथ ही जनपद के छोटे नाले की सफाई का कार्य भी वृहद स्तर पर कराया जायेगा, जिससे कि बरसात का पानी नदियों व नालों में पानी इकठ्ठा हो और जल के स्तर में सुधार हो सकें।

उन्होंने कहा कि हर वर्ष 5 जून हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि हम पर्यावरण के संतुलन को कैसे बेहतर बनायें, पर्यावरण को संतुलन बनाये रखने के लिए पौध रोपण करना एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सभी एक वृक्ष मॉ के नाम अवश्य लगायें और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहें तथा रोपित पौधों को संरक्षित करने का कार्य भी करें। पौध रोपण का कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा, यह कार्यक्रम आज तक ही सीमित नहीं रहेगा, स्वस्थ्य पर्यावरण भी स्वस्थ्य जीवन की नीव है।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी  जागृति अवस्थी, उप जिलाधिकरी सदर उत्कर्ष द्विवेदी, डीएफओ सोनभद्र कुंज बिहारी वर्मा, जिला विकास अधिकारी हेमन्त सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार, डीसी मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, डीएसी एनआरएलएम सरिता सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विद्या देवी, अधिकारीगण, ग्राम प्रधान व भारी संख्या में नागरिकगणों ने एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत वृक्षारेापण किया।

Leave a Comment

1392
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?