बारिश से गिरा कच्चा घर, बगैर छत का हुआ गरीब परिवार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

ग्राम प्रधान ने दिया लेखपाल को सूचना,पीड़ित परिवार को मिलेगी पूरी मदद


सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में करमा विकास खण्ड के बारी महेवा गांव में दो दिनों अस हो रही बारिश से दिनेश भारती का के कच्चा घर गिर गया जिससे गरीब परिवार के पास सिर छिपाने की भी जगह नही है। वही बारिश से गिरी मिट्टी की दीवार से घर में रखी खाद्य सामग्री नष्ट हो गई और यह तो संयोग अच्छा था कि घर के सभी सदस्य उस समय नही थे।

वही पीड़ित दिनेश भारती द्वारा प्रथम सूचना ग्राम प्रधान बंस नारायण मौर्य को दिया। जिस पर ग्राम प्रधान द्वारा पीड़ित के घर का निरीक्षण करने के बाद सम्बंधित लेखपाल को सूचना दी। दिनेश भारती की मानें तो लाखों रुपए की क्षति हुई है।

बताते चले कि ग्राम बारी महेवा गांव में पीड़ित गीता देवी के नाम पर अभी तक पीएम और सीएम आवास भी मुहैया नहीं हुआ।अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस गरीब परिवार को प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री आवास आवंटित करता है की नही क्योंकि मुख्यमंत्री ने सीधे तौर पर कहा है कि बारिश से प्रभावित लोगों को छत जरूर मिलेगी।

Leave a Comment

1377
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?