बारिश में कच्ची सड़क बनी जानलेवा, निर्माण को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

दो  किलोमीटर तक बनी कच्ची सड़क पर बरसात में चलना होता है मुश्किल

जिलाधिकारी को पत्र लिखकर सड़क निर्माण की मांग

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने का निर्देश उनके ही विभाग पीडब्लूडी पर कोई असर पड़ता नही दिख रहा है। जनपद के एक ऐसा गांव बहेरा जहां बरसात के दिनों में जाने के लिए ग्रामीणों को कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है। स्टेट हाइवे 5 दुद्धी-लुम्बनी मार्ग को जोड़ने वाले इस दो किलोमीटर के रास्ते की हालत यह है कि आप पैदल भी नही चल सकते है।

आज इस रास्ते के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए बताया कि 2012 में दो किलोमीटर तक कच्ची सड़क का निर्माण किया गया था। जिस पर आज भी ऐसे ही लोगों को आना-जाना होता है , वही बारिश के दिनों में आवागमन की समस्या और बढ़ जाती है। इसके निर्माण को लेकर जिलाधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधियों तक गुहार लगाया जा चुका है लेकिन 13 वर्षों से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है।

इस प्रदर्शन में वहीद, मोहम्मद् सलीम, रज्जब, यार खां, बाबू खां
, फिरोज, सहाबुद्दीन , हुसैन, चाँद खां, सद्दाम व अजहर सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?