यूपी में औद्योगिक विकास को बड़ी रफ्तार: तापीय परियोजनाओं की भूमि नगर निकायों से मुक्त, औद्योगिक क्षेत्र घोषित करने की प्रक्रिया तेज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

राष्ट्रीय समाचार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश और ऊर्जा उत्पादन को गति देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) की विभिन्न तापीय परियोजनाओं से संबंधित भूमि को नगर निकायों के अधिकार क्षेत्र से मुक्त करते हुए औद्योगिक परिसीमा घोषित किए जाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

इस संबंध में नगर विकास विभाग द्वारा 13 जनवरी 2026 को लखनऊ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें औद्योगिक विकास विभाग, नगर विकास विभाग और विद्युत उत्पादन निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में उन तापीय परियोजनाओं की भूमि पर औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा हुई, जो वर्तमान में नगर पंचायत, नगर निगम अथवा ग्राम पंचायत के अंतर्गत आती थीं।

प्रस्ताव के तहत सोनभद्र, कानपुर, झांसी और अलीगढ़ जिलों में स्थित तापीय परियोजनाओं- जैसे अनपरा, ओबरा, पनकी, पारिछा, हरदुआगंज और जवाहरपुर की अधिसूचित भूमि को औद्योगिक क्षेत्र घोषित करने की दिशा में कार्रवाई शुरू की गई है। इससे इन क्षेत्रों में निवेश, आधारभूत ढांचे के विकास और रोजगार सृजन को नई गति मिलने की उम्मीद है।

अधिकारियों के अनुसार, नगर निकायों के अधिकार क्षेत्र से मुक्त होने के बाद इन परियोजना क्षेत्रों में औद्योगिक विस्तार से जुड़े निर्णय तेजी से लिए जा सकेंगे, जिससे राज्य की ऊर्जा क्षमता और औद्योगिक अर्थव्यवस्था दोनों को मजबूती मिलेगी।

सरकार का यह कदम उत्तर प्रदेश को देश के अग्रणी औद्योगिक राज्यों की कतार में लाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?