हौसला बुलन्द चोरो ने चोरी करने के बाद बाइक में लगायी आग,जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

नवागत पुलिस चौकी इंचार्ज को चोरो ने चोरी कर दी सलामी

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अमवार चौकी अंतर्गत पुनर्वास कॉलोनी में चोरों ने धारदार हथियार का भय दिखाकर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। हौसला बुलन्द चोरों ने न सिर्फ घर में घुसकर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ किया, बल्कि जाते-जाते घर में खड़ी मोटरसाइकिल को भी आग के हवाले कर दिया।

दुद्धी के अमवार चौकी क्षेत्र में देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब नकाबपोश चोरों ने एक घर में धावा बोल दिया।
करीब दो बजे रात, काले कपड़ों से चेहरा ढके दो चोर
घर में दाखिल हुए। उस वक्त घर में सिर्फ एक बहू और दो छोटे बच्चे मौजूद थे। आवाज सुनकर जब महिला बरामदे में पहुंची
तो चोरों ने उसकी गर्दन पर धारदार चाकू रख दिया और धमकी देते हुए नकदी और जेवर की मांग की। चाकू के डर से महिला ने घर में रखी रकम और गहनों की जानकारी चोरों को दे दी। हौसला बुलन्द चोरो की वारदात यही खत्म नही हुई चोरी करने के बाद चोरो ने जाते-जाते घर के बरामदे में खड़ी मोटरसाइकिल में भी आग लगा दिया।
वही चोरों के भागने के बाद महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और मोटरसाइकिल में लगी आग को बुझाया।

इस घटना की सूचना मिलते ही नवागत चौकी इंचार्ज हरिकेश राम आज़ाद ने मौके का मुआयना किया और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है लेकिन जिस तरह से चोरों ने धारदार हथियार दिखाकर वारदात को अंजाम दिया और मोटरसाइकिल में आग लगाई, उसने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?