राजन
रोल आब्जर्वर ने एसआईआर नोटिस सुनवाई के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के पदाधिकारियो व प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुपालन में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के दृष्टिगत आज कलेक्ट्रेट सभागार में रोल आब्जर्वर/मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश ने जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के पदाधिकारियो एवं समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर के दौरान राजनैतिक दलो के समक्ष आने वाले दिक्कतो एवं शिकायतो को गम्भीरता पूर्वक सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
बैठक में मण्डलायुक्त ने सभी सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त बीएलओ को बूथो पर उपस्थिति सुनिश्चित कराए तथा अधिक से अधिक पात्रता वाले व्यक्तियो को फार्म-6 भरवाना सुनिश्चित करवाए जिससे अर्ह मतदाता का नाम सूची में शामिल हो सकें। उन्होंने कहा कि फार्म-6, 7 व 8 बीएलओ के पास पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे ताकि किसी को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
मण्डलायुक्त ने कहा कि सभी सम्बन्धित अधिकारी राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियो व उनके द्वारा नियुक्त बूथ लेबल एजेंटो का भरपूर सहयोग लेते हुए पारदर्शिता के साथ त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाए यहीं भारत निर्वाचन आयोग का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बैठक में उपस्थित विभिन्न दलों के प्रतिनिधियो के द्वारा उठाए गए बिन्दुओ पर विशेष ध्यान देते हुए समाधान कराना भी सुनिश्चित कराए।
जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने रोल आब्जर्वर को जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर उचित प्रक्रिया के तहत ही कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में 1344 मतदान केन्द्रो के 2258 मतदेय स्थलो पर बीएलओ की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि मतदेय 2258 मतदेय स्थलो के सापेक्ष विभिन्न राजनैतिक दलो के द्वारा बूथ लेबल एजेंट नियुक्त है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के 2143, समाजवादी पार्टी के 2143, अपना दल एस के 2143, बहुजन समाज पार्टी के 2143, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी 1698, आम आदमी पार्टी के 689 इस प्रकार कुल 10950 बूथ लेबल एजेंटो का भी सहयोग बीएलओ के द्वारा प्राप्त किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अवधि में अभी तक डिजिटाइजेशन केे 79786 फार्म-6, 1101 फार्म-7, 11975 फार्म-8 प्राप्त हुए है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अनमैैप्ड मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई का कार्य भी किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य पूर्णतया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश व समय-समय पर जारी शासनादेश के अनुसार सम्पन्न कराया जा रहा है, समय-समय पर राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियो/पदाधिकारियो के बैठक कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत भी कराया जा रहा है।
बैठक में विधायक छानबे रिंकी कोल के अलावा जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी देवी प्रसाद चौधरी, जिला अध्यक्ष बसपा अलगू राम भारती, जिला उपाध्यक्ष सद्दाम राईन, मण्डल अध्यक्ष भाजपा सुरेश सिंह, विभू कुमार, इतिस्याक खान कांग्रेस पार्टी, मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी ज्ञान प्रकाश दूबे, राकेश बिन्द, पूर्व विधायक राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी भगवती प्रसाद चौधरी, प्रवक्ता कांग्रेस पार्टी छोटे खान, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अपना दल एस उदय सिंह पटेल, प्रदेश सचिव आम आदमी पार्टी रमा शंकर साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी सुनील कुमार पाण्डेय, इन्द्र बहादुर, विकास कुमार सिंह, रामसागर राव, चन्दन यादव सहित अन्य दलो के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, उप जिलाधिकारी लालगंज महेन्द्र सिंह, सदर गुलाब चन्द्र, मड़िहान अनेग सिंह, चुनार राजेश वर्मा के अलावा अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।







