जनपद में सीएसआर द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रो पर उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल ने दिया प्रशस्ति पत्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को किया सम्मानित

सोनभद्र। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के 46 वाँ दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने जनपद के औद्योगिक इकाइयों को आंगनबाड़ी केंद्रों के विकास हेतु किए गए उत्कृष्ट कार्यों हेतु प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी में आयोजित 46 वॉ दीक्षांत समारोह के अवसर पर निगमित सामाजिक दायित्व के तहत किए जा रहे आंगनबाड़ी केन्द्रों के विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों हेतु हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिo रेणुकूट, अल्ट्राटेक सीमेंट लिo डाला, एनसीएल खड़िया परियोजना, बिड़ला कार्बन इण्डिया प्राईवेट लिo रेणुकूट एवं भारतीय स्टेट बैंक शाखा राबर्ट्सगंज को  राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


दीक्षांत समारोह के दौरान विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों को 200 किट्स प्रदान की गई, जिनमें से 100 किट्स विश्वविद्यालय और 100 किट्स जिलाधिकारी की ओर से दी गई। इसके साथ ही वाराणसी और सोनभद्र जिलों की टॉप थ्री आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा राज्यपाल द्वारा जनपद के जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को पुस्तक देकर सम्मानित भी किया गया ।

राज्यपाल उत्तर प्रदेश द्वारा सोनभद्र के जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि राजभवन के द्वारा तैयार किया हुआ एक अधिकारी आज डीएम के रूप में अपनी सेवा दे रहा है यह एक अच्छी शुरुआत है । उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बेहतर हो इसके लिए जनपद में जितनी आद्यौगिक इकाइयां काम कर रही हैं सब मिलकर जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों को संतृप्त करने का कार्य करें। जिससे कि आंगनवाडी केंद्रों पर पर्याप्त मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके।

औद्योगिक इकाइयों द्वारा सीएसआर में उल्लेखनीय योगदान के लिए जिला प्रशासन की तरफ से मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 

इस मौके पर उपायुक्त उद्योग राजधारी प्रसाद गौतम, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह, ईडीएम दिव्यतोश मिश्र, औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधि व प्रबंधक एसबीआई सौरभ श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?