बंधी में नहाते समय डूबे अधेड़ व्यक्ति का दो दिन बाद उतराया मिला शव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी पुलिस

बभनी थाना क्षेत्र के डूमरहर गांव का मामला

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के डूमरहर गांव में आज सुबह घर से तीन सौ मीटर दूर बंधी में अधेड़ का शव उतराया हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भागीरथी पुत्र सोमारु 55 वर्ष निवासी डूमरहर का शव घर से कुछ दूर पर स्थित बंधी में उतराया हुआ मिला। वही मृतक के पुत्र भगवान दास ने बताया कि वृहस्पतिवार की शाम को बंधी में नहाने गये थे , नहाते समय वह गहरे पानी में चले गए और बंधी में डूब गए। बंधी के आसपास धान की रोपाई करने वाले कुछ लोगों ने देखा तो बंधी में ढूंढा तो शव नही मिला।

वही दूसरे दिन भी पूरी बंधी में ढूंढ़ा गया लेकिन अधेड़ का शव नही मिल सका। आज सुबह जब गांव के कुछ लोगों के साथ फिर बंधी पर ढूंढने गया तो बंधी में उतराया हुआ शव दिखाई दिया। घटना की सूचना बभनी पुलिस को दिया गया।

वही ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर शिवमूरत यादव ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया।

Leave a Comment

1377
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?