बगैया नार में मिले महिला के शव का नहीं हो पाई पहचान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पुलिस ने शव को दुद्धी पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया
पुलिस पहचान कराने को मार रही हाथ पैर

पंकज सिंह

म्योरपुर (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के रास पहरी व सूपा चूआ गांव के मध्य वाले जंगल में बगईया नार के तट पर झाड़ियों के बीच शनिवार को चरवाहों की सूचना पर एक अज्ञात महिला का शव मिला था जो सड़ी हालत में दुर्गंधयुक्त था,महिला की उम्र 30 से 32 वर्ष के बीच की है,पुलिस द्वारा देर रात शव को उठवा कर दुद्धी पोस्टमार्टम हाउस में रखवा उसकी पहचान कराने की कोशिश को जा रही है,शव की पहचान दूसरे दिन भी नहीं हो सकी है।
प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक रखा जायेगा,फिर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा,महिला के शव को ले कर अनेक प्रकार के अनुमान लगाए जा रहे है,वही कुछ लोगो का कहना है कि दो वर्ष पूर्व बबनडीहा गांव से लगे जंगल में एक अज्ञात महिला का शव मिला था इसकी कलाई पर सुनीता लिखा था उसकी भी पहचान नही हो सकी थी उसी तरह यह भी स्पष्ट नहीं हो सकेगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?