जनपद की बहू बनेगी दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेगी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

मिर्जापुर। जनपद की बहू बनेगी दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेगी। मझवा विधानसभा क्षेत्र की अनंतपुर गाँव की बहु है आतिशी सिंह । बीएचयू के पूर्व वाइस चांसलर प्रो पंजाब सिंह के इकलौते बेटे प्रवीण सिंह की पत्नी हैं। आईआईटियन प्रवीण सिंह से 2006 में शादी हुई थी। सीएम बनने के एलान के बाद गांव में खुशी का माहौल हैं। आतिशी के चचिया सास ससुर ने खुशी जाहिर करते हुए आतिशी को बधाई दी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में आतिशी को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया है। आतिशी ने सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है. ऐसे में लोग जानना चाहते होंगे आतिशी कहां की रहने वाली है. ज्यादातर लोग दिल्ली के रहने वाली जानते होंगे। मगर बहुत कम ही लोग जानते होंगे आतिशी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद की बहू है । आतिशी का ससुराल मिर्जापुर जिले के मझवा विधानसभा क्षेत्र के अंनतपुर गांव में है। I CAR के पूर्व अध्यक्ष और बीएचयू के वाइस चांसलर प्रो पंजाब सिंह के एकलौते बेटे आईआईटियन प्रवीण सिंह की पत्नी है. वर्ष 2006 में प्रवीण सिंह और आतिशी की शादी हुई थी।

आतिशी जिस घर में आकर रहती थी वहां आज भी उनके चचिया सास ससुर रहते हैं.चचिया सास उर्मिला सिंह चचिया ससुर गिरिजा सिंह रहते हैं. आतिशी मुख्यमंत्री दिल्ली की बनने जा रही हैं इसको लेकर दोनों ने खुशी जाहिर की है।  कहा की लोगों का फोन आ रहा है बधाई दे रहे हैं । साथी कुछ लोग घर पर आकर बधाई दे रहे हैं।

आज हम लोगों को बहुत खुशी है कि हमारे घर की बहु दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रही है। आतिशी बहुत सीधी साधी बहू है काम में विश्वास रखती हैं. जब भी दिल्ली और भोपाल से मौका मिलता था तो घर पर जरूर आती थी। कोई भी पार्टी हो उसमें शामिल होती थी । हम लोगों का शुभकामना है कि वह देश का सेवा करें।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?