अमित मिश्रा
जेई सहित अन्य कर्मचारियों को लगाई फटकार
रिपेयरिंग रजिस्टर में मिली लापरवाही जताई नाराजगी
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों ऊर्जा मंत्री के साथ प्रदेश की बिजली व्यवस्था को लेकर बैठक किया था,जिसमे उन्होंने अधिकारियों को कड़ा निर्देश देते हुए बिजली आपूर्ति में सुधार लाने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री के निर्देश का असर जनपद में दिखायी नही पड़ता तभी तो आज भारतीय जनता पार्टी के सदर विधायक भूपेश चौबे ने छपका पावर हाउस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने ग्रामीण इलाकों के जले बिजली ट्रांसफार्मर को समय पर रिपेयर करके नही लगाने पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाया और निर्देश दिया कि जब पर्याप्त उपकरण उपलब्ध है तो समय पर जले हुए ट्रांसफार्मर को बदला जाए ,इस कार्य मे किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही होगी। वही सदर विधायक भूपेश चौबे ने किया निरीक्षण रिपेयरिंग रजिस्टर में मिली लापरवाही संबंधितों फटकार लगाया।
सदर विधायक भूपेश चौबे ने बताया कि किसानों व ग्रामीणों की समस्याओं पर तत्काल विभाग द्वारा कोई कार्य नहीं किया जा रहा था जिस पर मिल रही शिकायतों के अनुसार आज निरीक्षण किया गया मौके पर काफी लापरवाही पाई गई मौजूद लोगों को फटकार लगाते हुए निर्देशित किया गया है कि किसानों व ग्रामीणों के संबंधित शिकायत ट्रांसफार्मर के आते हैं तो तत्काल 24 घंटे के अंदर रिपेयरिंग करते हुए बदले जाएं अन्यथा अंजाम भुगतने को संबंधित अधिकारी तैयार रहें।
वही सदर विधायक ने बताया कि योगी सरकार के नेतृत्व में किसानों व ग्रामीणों के लिए बिजली संबंधित तमाम योजनाएं चल रही है निचले स्तर पर विभागीय अधिकारियों द्वारा लापरवाही की जा रही है जो कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी मौजूद ग्रामीण व किसानों की समस्या को तत्काल निस्तारण को संबंधितों को निर्देशित किया गया है इस तरह से लापरवाही दोबारा मिला तो अंजाम को भुगतने को तैयार रहे संबंधित बिजली विभाग अधिकारी निर्देशित किया गया है और उच्च स्तरीय अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता की जाएगी जिससे कि किसानों व आम जन ग्रामीणों को किसी प्रकार से बिजली व्यवस्था में कोई अशुद्धि उपलब्ध न हो पाए ।
इस मौके पर भाजपा मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी ,विकास मिश्रा, गौरव शुक्ला, संतोष कुमार, आशीष कुमार आदि लोग मौजूद रहे।







