सी एस पाण्डेय
O – दो बाइक तेंदुपत्ता समेत सीज,
O – निगम द्वारा पकड़ी गई बाइक ग्रामीणों के सह पर मौका देख हुई फरार
बभनी (सोनभद्र) । विकास खण्ड बभनी के सीमावर्ती क्षेत्रों में तेंदुपत्ता तुडान के दौरान अन्तर्राजीय स्तर पर तेंदुपत्ता कालाबाजारी किया जा रहा है।निगम व वन विभाग इन तेंदुपत्ता कालाबाजारी रोकने में विफल हो रहे हैं।
वन क्षेत्र के मचबन्धवा जंगल के समीप गुरूवार की रात वन निगम और वन विभाग के संयुक्त रूप से चलाए गये अभियान ने करीब आधा दर्जन वाहनों को पकड़ा गया जिसमें से दो को वन विभाग ने सीज कर दिया।वहीं अन्य खड़े वाहनों को ग्रामीणों ने जोर जबरन छुड़ा कर भागा दिया।बता दें कि तेन्दु पत्ता तुडान 13 मई से किया जा रहा है जिसमें वन निगम की देख रेख में ठेकेदार पत्तों की खरीद फंड मुंशी की मदद से करा रहे हैं।

लेकिन यूपी में पत्तियों को धड़ल्ले से बे रोक-टोक छत्तीसगढ़ ग्रामीणों द्वारा बेचा जा रहा है। गुरुवार की रात जब विभाग ने अवैध कारोबारियों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।ईकाई अधिकारी सीबी सिंह ने आरोप लगाया कि यूपी की पत्तियों को छत्तीसगढ़ प्रान्त में धड़ल्ले से बेचा जा रहा रोकने कै बावजूद ग्रामीण पत्ता फड़ों पर नहीं गिरा रहे और दबंगई कर पत्ता छत्तीसगढ़ में बेच रहे है।

इसके पीछे ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के मूल्य में अन्तर बताया। उत्तर प्रदेश में 196 रूपये सैकडे पत्ता खरीद किया जा रहा है तो वहीं छत्तीसगढ़ में 550 रूफये सैकड़े पत्ती खरीद किया जा रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों के फड़मुशी ने बताया कि ग्रामीण फड़ो पर पत्ते न बेचकर मोटरसाइकिल सायकिल से छत्तीसगढ़ पत्ती पहुंचा रहे हैं।यही नही पिंक अप से भी पत्तियों को छत्तीसगढ़ पहुंचाया जा रहा है।इकाई अधिकारी ने भी 112 नम्बर पर शिकायत दर्ज कराकर दबंगों पर कार्यवाही की मांग की है।और तेंदुपत्ता कालाबाजारी रोकने की मांग की है।

प्रेम प्रकाश चौबे, वन क्षेत्राधिकारी बभनी ने बताया कि रात्रि गस्त में दो मोटरसाइकिल वाहनों को सीज कर कार्यवाही किया गया है।
सी बी सिंह इकाई अधिकारी ने बताया कि रात्रि में वन विभाग की टीम पहुंची थी सिर्फ दो लोगों को ही ले गये । शेष लोगों को पकड़ने के बावजूद कोई वनाधिकारी नहीं आरोपियों को लगाए ना ही कोई बड़ा अधिकारी पहुंचा । आरोपियों ने हम लोगों से मारपीट की धमकी देकर वाहनों को ले गये।







