एमए व एमकाम अन्तिम वर्ष की छात्राओं की विदाई समारोह में छलके आंसू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जनपद मुख्यालय स्थित विन्ध्य कन्या पीजी कालेज  एमए व एमकाम चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं का विदाई समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ महाविद्यालय के चीफ ट्रस्टी डॉ० अजय सिंह द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तत्पश्चात् छात्राओं द्वारा नृत्य, गीत, भजन, नाटक, एकांकी आदि की शानदार प्रस्तुति कर छात्राओं को तालियां बजाने को विवश कर दिया।

छात्राओं में मुख्य प्रतिभा, गरिमा, अनामिका, सबिता, ज्योति, मधु, वंदना विनीता, गुंजन, मांशी, सौम्या, आँचल आदि ने प्रतिभाग किया। सिनियर छात्राओं ने अपने यादगार लम्हों को जूनियर छात्राओं से साझा किया तथा अनुभवों को कभी न भुलने वाला बताया।

प्राचार्या डॉ अंजली विक्रम सिंह ने बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए दी तथा छात्राओं को सफलता के मंत्र भी दिये। उन्होने कहा कि खुश रहने, दूसरो की तारीफ करने और अहंकार मुक्त रहने वाला व्यक्ति जीवन में कभी भी असफल नहीं हो सकता। छात्राओं को विदाई देते समय उनकी भी आँखे नम हो गयी। कार्यक्रम के अन्त में चीफ ट्रस्टी डॉ० अजय सिंह ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि जीवन में अनुशासित रह कर हर सफलता अर्जित की जा सकती है।

इस अवसर पर डॉ० मालती, डॉ० अरूणेन्द्र कुमार संदल, डॉ० गीता सरस्वती, डॉ० अनिश कुमार सिंह, प्रतिक, सूर्यप्रकाश पिंकी, कीर्ति, अरुणा, किरन, पूजा, व सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?