टीईटी की अनिवार्यता का शिक्षको ने किया विरोध प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

पीएम एवं सीएम नामित ज्ञापन डीएम प्रतिनिधि को देकर आवाज बुलंद किया

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आवाहन पर एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जनपद के शिक्षकों ने जिलाध्यक्ष योगेश पाण्डेय के नेतृत्व में हजारों की संख्या में जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए शिक्षा का अधिकार अधिनियम में संशोधन कर अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी उत्तीर्ण होने की अनिवार्यता से मुक्त करने के संबंध में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान जिला अध्यक्ष योगेश पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम में शिक्षक नियुक्त होने अथवा पदोन्नति और हेतु टेट टीईटी उत्तीर्णिता को अनिवार्य किया गया था। जिसमें अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को भी टेट (टीईटी) उत्तीर्ण होना अनिवार्य होने से संबंधित कोई आदेश दिशा निर्देश नहीं था। भारत सरकार अथवा किसी राज्य सरकार द्वारा इस दिशा में कोई कार्यवाही की गई थी परंतु हाल में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गलत तथ्यों के आधार पर यह आदेश जारी किया गया है कि देश में शिक्षक बने रहने के लिए टेट (टीईटी) उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। जिसमें मात्र 5 साल की सेवाकाल बचे लोगों को छूट दी गई है परंतु पदोन्नति में उन्हें भी छूट नहीं दी गई है। जिससे प्रदेश के लगभग 8 लाख शिक्षक/शिक्षिकाओं की नौकरी, प्रोन्नत पर खतरा उत्पन्न हो गया है वहीं टेट (टीईटी) उत्तीर्ण करने हेतु माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 2 वर्षों का समय दिया गया है। ऐसे में प्रदेश के वरिष्ठ शिक्षक/ शिक्षिकाओं को टेट (टीईटी) उत्तीर्ण होना संभव प्रतीत नहीं होता है एवं तथ्य विहीन है, न्याय संगत नहीं है, ऐसी स्थिति में आपसे हम सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं संगठन के माध्यम से प्रेषित अनुरोध पत्र द्वारा आपसे विनम्रता पूर्वक निवेदन करते हैं कि उक्त मामले में हस्तक्षेप कर अधिनियम में आवश्यक संशोधन कर शिक्षक/शिक्षिकाओं को टेट (टीईटी) उत्तीर्ण की अनिवार्यता से मुक्त किया जाए तो महती कृपा होगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो राष्ट्र एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आगे एक बड़ा आंदोलन एवं शिक्षक समाज रोड पर उतरने को बाध्य होगा।

इस मौके पर जिला संरक्षक जय प्रकाश राय, जिला महामंत्री हुकूम चन्द्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश गुप्ता, संयुक्त मंत्री राजेश कुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता अभिषेक मिश्रा, अमित कुमार चौबे,चन्द्रजीत सिंह ,उपाध्यक्ष नवीन गुप्ता, अभिषेक कुमार,राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी, भोलानाथ अग्रहरि , अरविंद्र कुमार चौहान ,अध्यक्ष रविभूषण,अध्यक्ष शिवम् अग्रवाल , वरिष्ठ शिक्षक विनोद चौबे,संतोष सिंह,मायकांत शर्मा,गिरीश चंद द्विवेदी, मीना भारती,संगीत सिंह, किरण बाला,मनोरमा सिंह, मृत्युंजय, शशांक चतुर्वेदी, पंकज पांडेय,बिहारी लाल गुप्ता, संजय सिन्हा, सुनीता अन्य समस्त संगठनों के पदाधिकारी एवं सम्मानित शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?