अमित मिश्रा
राष्ट्रीय सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया गया जोरदार स्वागत
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। राष्ट्रीय सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे का गृह जनपद मे सवर्ण समाज के लोगों ने गर्म जोशी से स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि सवर्ण समाज के अस्तित्व की लड़ाई मजबूती से जमीनी स्तर पर लड़ रहे हैं। आज सवर्ण हर तरह से उपेक्षित हो रहे हैं,सवर्ण बच्चे कुंठा से ग्रसित हैं,नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही हैं इसे हम सभी को रोकना होगा आने वाली पीढ़ी के भविष्य को बचाना ही मेरा प्रमुख उद्देश्य है।
समाज को संगठित कर उनके मौलिक अधिकारों को संरक्षित करना है समाज को आरक्षण एससीएसटी एक्ट से मुक्त करने का बीड़ा उठाए हैं जिसके लिए राष्ट्रीय सवर्ण आर्मी भारत की पूरी कार्यकारिणी जमीनी स्तर पर काम कर रही है। समाज को जागना होगा अभी भी राजनीतिक दल से जुड़े सवर्ण नेताओं के गुणगान करने में समाज के बहुतायत लोग लगे हैं जबकि सवर्ण नेता सपने में भी अपने समाज की बात नहीं कर रहे हैं। भारत ही ऐसा देश है जहां के युवा अपने भविष्य की चिंता न करके राजनीतिक दलों के नेताओं का भविष्य बना रहे हैं जो अपने हक की आवाज नहीं उठा सकती वह लाशे उठाने का काम करती है।
इस मौके पर अमित कुमार,राजू पाण्डेय, राम सिंह , जितेन्द्र पाठक, अंशु पाठक ,रमाकांत द्विवेदी ,कृष्ण नंद, अवधेश कुमार, मंगला मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।







