सी एस पाण्डेय
O – बच्चों ने खेलकूद और व्यायाम किया अभ्यास
बभनी (सोनभद्र) । विकास खण्ड बभनी में ग्रीष्मावकाश में सरकार के निर्देश पर बच्चों को समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।इसके लिए परिषदीय उच्च प्राथमिक व कम्पोजिट विद्यालय का चयन किया गया है। बुधवार से 17 दिनों तक चलने वाले कैम्प का शुभारंभ किया गया।

विकास खण्ड बभनी के परिषदीय उच्च प्राथमिक व कम्पोजिट विद्यालयों में बुधवार से समर कैम्प का आयोजन किया गया।इस कैम्प में पहले दिन बच्चों को आकर्षित करने के लिए विद्यालय को गुब्बारे सूं सजाया गया और इसके बाद गांव विशिष्ट अतिथि और एस एमसी अध्यक्ष से उद्घाटन कराया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय डूभा में एस एमसी अध्यक्ष भगवान प्रसाद के हाथों फीता काट कर समर कैम्प का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के समय विद्यालय के प्रधानाचार्य नन्दलाल पाण्डेय ने बच्चों को बताया कि बताया 10 जूंन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सभी बच्चे प्रतिभाग करेगे।पहले दिन कैम्प में बच्चों का परिचय, व्यायाम एंव विभिन्न खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। समर कैम्प में बच्चे उत्साहित दिखे।साथ ग्रामीणों से अपील किया गया कि स्वयं भी बच्चों को समय समय कैम्प में दे सकते हैं। इस दौरान शिक्षामित्र सी एस पाण्डेय, सुरेश कुमार एंव ग्रामीण, कमला पती, सुनीता देवी मौजूद रहे।

खण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि समय कैम्प नौ उच्च प्राथमिक और 33 कम्पोजिट विद्यालय में आयोजित किया जा रहा है।







