O जिले मे फैशन और टैलेंट का शानदार संगम का आयोजन
सोनभद्र। एस एम प्रोडक्शन द्वारा आयोजित “मिस, मर्स & किड्स सोनभद्र 2026” के ऑडिशन का सफल आयोजन 05 अप्रैल 2026 को वात्सल्य वाटिका, रॉबर्ट्सगंज में किया गया। इस भव्य ऑडिशन में जिले भर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने मॉडलिंग टैलेंट, आत्मविश्वास और स्टेज प्रेज़ेंस का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच प्रदान करना और उन्हें फैशन इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। इस आयोजन की आयोजक श्रिष्टि मिश्रा (फाउंडर, एस एम प्रोडक्शन) रहीं, जिनके मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वहीं, कार्यक्रम के मैनेजमेंट हेड अनमोल चतुर्वेदी ने पूरी व्यवस्था को कुशलतापूर्वक संभाला और आयोजन को सुचारू रूप से संचालित किया। ऑडिशन के जजमेंट पैनल में प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनमें शामिल रहे: श्रिष्टि मिश्रा, पियूष पांडेय, अर्चना पाल और मनीष गुप्ता। जजों ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनके लुक, कॉन्फिडेंस, कम्युनिकेशन स्किल और स्टेज पर्सनैलिटी के आधार पर किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने बताया कि यह ऑडिशन आने वाले ग्रैंड फिनाले की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जहां चुने गए प्रतिभागियों को और बेहतर ग्रूमिंग और ट्रेनिंग दी जाएगी। एस एम प्रोडक्शन का यह प्रयास सोनभद्र के युवाओं और बच्चों को एक नई पहचान देने और उनके सपनों को साकार करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।





