ग्रामीण महिलाओं का नौ दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर (सोनभद्र)। स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम में सोमवार को नौ दिवसीय सिलाई शिक्षक ट्रेनिंग का समापन हुआ। 15 ग्राम पंचायत की महिलाओं को सिलाई में गुणवत्ता का हुनर अंति देवी और नीरा ने सिखाया और उषा इंटर नेशनल की ओर से मुफ्त में सभी प्रतिभागियों को सिलाई मशीन वितरित किया गया। सह प्रायोजित और वित्तपोषित उषा की तरफ से बताया गया कि प्रत्येक पंचायत में एक प्रशिक्षित महिला गांव की महिलाओं और लड़कियों को सिलाई सिखाएंगी जिससे महिलाएं स्वावलंबी बनेगी तथा आर्थिक रूप से मझबूत होकर घरेलू सिंसा से बच सकेंगी। आश्रम की शुभा प्रेम ने कहा कि जो बहने गांव घर में पहले से सिलाई करती रही है वे अब शिक्षिका हो गई है। उन्होंने कहा कि सिलाई में कटिंग और फिटनेस महत्वपूर्ण है। उन्होंने आह्वान किया सिलाई के साथ समाज में अपनी पहचान बनाना है गांव की समस्या की जानकारी होनी चाहिए और उस समस्या का समाधान भी कर सके। इस मौके पर चित्रांगत दुबे, देवनाथ सिंह, केवला दुबे, नीरा, सुरेश कुमार, राकेश कुमार, शांति कुशवाहा, सरिता आदि मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?