तीरंदाजी प्रतियोगिता मे अलग-अलग आयु वर्ग के छात्र – छात्राओं ने किया प्रतिभाग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

तीरंदाजी प्रतियोगिता में ट्रायल करते छात्र छात्राएं

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।  जनपद मे तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन विशिष्ट विशिष्ट स्टेडियम तियरा में किया गया,जिसमे जनपद के विद्यालयों के बच्चों ने किया प्रतिभाग किया।

इस प्रतियोगिता में संत जेवियर्स उ.मा. विद्यालय द्वारा मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज के विशिष्ट स्टेडियम तीयरा मे विभिन्न आयु वर्ग मे तिरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता मे मुख्य अतिथि क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद, विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य आदर्श इंटर कालेज रॉबर्ट्सगंज संतोष मौर्या, प्रधानाचार्य संत जेवियर्स उ.मा. विद्यालय रॉबर्ट्सगंज ए.के.जॉन, जनपदीय सचिव सुनील कुमार राव, व्यायाम शिक्षक जगदम्बा प्रसाद, निर्णायक विश्वास शर्मा, एवं सुमंगला शर्मा उपस्थित रहें।

प्रतियोगिता मे जनपद के विभिन्न विद्यालयों के कुल 50 तीरंदाज  ने प्रतिभाग किया। विभिन्न आयु वर्गों में अंडर 14 में अंकित,सूर्यांश, आदित्य, अंशिका, अनन्या, अंडर 17 मे अखिलेश गुप्ता,संगम पाल, धैर्य,युगांक,नंदिनी मौर्य,सुलेखा यादव, अंडर-19 मे विशाल प्रजापति, विशाल मौर्य,सोनम,सपना, दीक्षा मिश्रा ने क्वालीफाई किया।

व्यायाम शिक्षक जगदंबा प्रसाद ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता की आयोजन से जनपद की तीरंदाजी खेल को बढ़ावा मिलता है।प्रतिभागियों को जनपद फिर मंडल स्तर, राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलता है। आज के प्रतियोगिता में क्वालीफाई करने वाले प्रतिभागी एक अगस्त को विशिष्ट स्टेडियम तियरा में होने वाली मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

Leave a Comment

1441
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?