राष्ट्र के विकास के लिए पीएम के हाथों को करें मजबूत : अजीत रावत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

0 नगर के अंबेडकर नगर चौक पर चला सदस्यता अभियान

सोनभद्र। रावटसगंज नगर स्थित अंबेडकर नगर चौक पर सोमवार को भाजपा महापर्व सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें 65 युवा एवं वाहन बुजुर्गों को दिलाई गई भाजपा की सदस्यता।
वहीं मुख्य अतिथि अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने बताया कि भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य एवं प्रदेश सदस्य रामचंद्र कनौजिया के मार्गदर्शन पर प्रतिदिन भाजपा महापर्व सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है उसी क्रम में सोमवार को रावटसगंज नगर स्थित अंबेडकर नगर चौक पर कैंप लगाकर भाजपा सदस्यता अभियान किया गया जिसमें लगभग 65 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाया गया वहीं सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने बताया कि राष्ट्र के विकसित निर्माण के लिए पीएम मोदी के हाथों को मजबूत बनाने का कार्य हम आप मिलकर करें जिससे देश प्रदेश व जिले गांव का विकास हो सके श्री रावत ने बताया कि भाजपा संगठन पर्व में सदस्यता अभियान के लिए ऑनलाइन सदस्यता टोल फ्री नंबर जारी किया है 88 000 2024 जिस पर मिस कॉल देकर भी सदस्यता ली जा सक्ति है वहीं मिस कॉल देने के उपरांत उसे व्यक्ति के मोबाइल पर भाजपा का सदस्यता कार्ड बनाकर उपलब्ध हो जाएगा।
ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने बताया कि
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार संगठन के महापर्व सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत अनुसूचित मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में सदस्यता अभियान के लिए जिम्मेदारी दी गई है जिसकी प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर जवाब दे ते की जा रही है इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र मिश्रा , आलोक रावत, अमन वर्मा, मनोज कनौजिया, राजू भारती आदि लोग रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?