डकैती लूट कांड का आरोपी STF उन्नाव पुलिस ने मुठभेड़ में एनकाउंटर किया ।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

उन्नाव (उत्तर प्रदेश)। डकैती लूट कांड का आरोपी STF उन्नाव पुलिस ने मुठभेड़ में एनकाउंटर किया।

उन्नाव में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम के साथ अपराधियों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश ढ़ेर हो गया जबकि एक अन्य मौके से भागने में सफल रहा। मुठभेड़ में ढेर हुआ बदमाश अनुज प्रताप सिंह बताया जा रहा है। जो सुल्तानपुर जनपद के भरत ज्वेलर्स में हुई डकैती कांड का मुख्य आरोपी है। अनुज प्रताप सिंह एक लाख का इनामिया था। जिसको पुलिस घटना के बाद से लगातार ढूंढ रही थी। बदमाश अनुज प्रताप के सिर में गोली लगी है।

अचलगंज थानाक्षेत्र के कोलुहागाड़ा बेथर मार्ग पर आज सुबह करीब चार बजे पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। जिसमे एक बदमाश अनुज प्रताप सिंह ढ़ेर हो गया जबकि एक अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहा। आपको बता दें कि सुल्तानपुर जनपद के भरत ज्वेलर्स में हुई डकैती कांड के आरोपी अनुज प्रताप सिंह को पुलिस घटना के बाद से लगातार ढूंढ रही थी। जिसके बाद आज एसटीएफ और उन्नाव पुलिस को अनुज प्रताप के उन्नाव में होने का इनपुट मिला था। जिसके बाद सुबह चार बजे कोलुहा गाड़ा बेथर मार्ग से अनुज प्रताप सिंह और उसके एक साथी के कही मूवमेंट करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद एसटीएफ और पुलिस ने उसे घेर लिया। बदमाशो द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई, जिसमे जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोली चलाई। गोली अनुज प्रताप सिंह के सिर में लगी। जबकि अनुज प्रताप सिंह का एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में अनुज प्रताप को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि एसटीएफ लखनऊ टीम के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमे उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गया। मारे गए बदमाश की शिनाख्त अनुज प्रताप सिंह पुत्र धर्मराज सिंह निवासी जनापुर थाना मोहनगंज अमेठी के रूप में हुई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।

Leave a Comment

1443
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?