तेज रफ्तार पिकअप ने आटो में मारी टक्कर,एक मजदूर की मौत , चार घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

मिर्जापुर(यूपी)। जनपद में स्टेट हाइवे 5 दुद्धी -लुम्बनी मार्ग पर   मड़िहान थाना क्षेत्र के कुनबीयामार जंगल के सहबबवा अंधे मोड़ पर आज एक पिकअप अनियंत्रित होकर ऑटो में टक्कर मार दिया जिससे ऑटो सवार 60 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई, ऑटो पर सवार चार व्यक्ति गंभीर रूप से चोटिल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी चोटिल व्यक्तियों को सीएचसी मड़िहान में कराया भर्ती कराया।


थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव निवासी श्रमिक ऑटो पर सवार होकर मिर्जापुर मजदूरी करने जा रहे थे कुनबियामार जंगल स्थित सहबबवा अंधे मोड़ पर पीछे से आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर ऑटो में टक्कर मार दी टक्कर लगते ऑटो पलट गई ऑटो पर सवार चालक समेत पांच मजदूर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। 

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी खून से लथपथ घायलों को सीएचसी मड़िहान लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने राजपुर गांव के मजरा बलुहवा निवासी 60 वर्षीय गुलाब को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल इसी गांव निवासी 35 वर्षीय सीताराम, 40 वर्षीय प्रेम, मरचा गांव निवासी 30 वर्षीय गणेश, रजौहा निवासी 41वर्षीय माता प्रसाद को भर्ती किया गया। जबकि चालक व दो मजदूर मौके से भाग निकले दुर्घटना पिकअप चालक वाहन समेत फरार हो गया।

पुलिस शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी मृतक को एक पुत्र व छः पुत्री है पत्नी सुमन का रो रो कर बुरा हाल है।

इस संदर्भ में थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पिकअप की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?