विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक अक्टूबर से ग्यारह तक चलेगा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के तृतीय चरण के सफल संचालन हेतु अर्न्तविभागीय समन्वय समिति की प्रथम बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोनभद्र के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। 1-31 अक्टूबर, 2024 तक संचारी अभियान तथा दिनांकः 11-31 अक्टूबर, 2024 तक दस्तक अभियान चलाया जायेगा। नवीन घटक के रूप में आशा द्वारा नान कम्युनिकेबल डिजीज के 30 वर्ष के ऊपर के 5 पात्र व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए सी बैक फार्म पूर्ण किया जायेगा। साथ ही ई-कवच पोर्टल पर रोगियों की लिस्ट अपडेट की जायेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अश्वनी कुमार द्वारा संचारी अभियान पर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी विभागों को ससमय माइक्रोप्लान बनाने व माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। अभियान में शामिल समस्त विभागों को पी०पी०टी० के माध्यम से उनके कार्य दायित्व से अवगत कराया गया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के समस्त अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कार्यालय जिला मलेरिया अधिकारी के समस्त अधिकारी / कर्मचारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, ICDS, जिला सूचना अधिकारी तथा अन्य समस्त विभागों के अधिकारी / कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?