सपा सापनाथ बसपा नागनाथ है और कांग्रेस कालिया नाग है: केशव मौर्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


डिप्टी सीएम केशव मौर्य देवरिया में सपा बसपा कांग्रेस पर साधा निशाना…. विपक्षी दलों को बताया आईसीयू में …

देवरिया। जनपद के फाजिलनगर विधानसभा के दुधही नगर पंचायत में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी के पक्ष में जनसभा किया।  जनसभा के दौरान अपने संबोधन में डिप्टी सीएम ने बताया कि योगी और मोदी की सरकार ने जिस तरह से काम किया है उसका प्रभाव हर जगह देखने को मिल रहा है। योगी जी ने जिस तरह माफियाओं का सफाया किया। उन्होंने एक अतिक और एक मुख्तार अंसारी का सफाया किया लेकिन इसका प्रभाव जनमानस पर बहुत व्यापक रूप से पड़ा है।

अपने संबोधन के दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि अखिलेश यादव किस तरह से तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं और यह लोग मिलकर भाजपा को रोकने का कार्य करने में जुटे हैं। लेकिन आगामी 4 जून के बाद यह सभी विपक्षी दल आईसीयू में चले जाएंगे।  उन्होंने सपा को सांप नाथ बसपा को नागनाथ और कांग्रेस को कालिया नाग कहा… उन्होंने कहा कि मोदी जी ने सबको आवास दिए हैं और 4 जून के बाद 3 करोड लोगों को और आवास देने का काम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?