सोनभद्र। मंगलवार को सोनभद्र बार एसोसिएशन, सोनभद्र का प्रतिनिधि मंडल अधिवक्ता हितार्थ मांगों को लेकर जिलाधिकारी से मिला। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव एड., संतोष कुमार सिंह पटेल एड. (संयुक्त सचिव प्रशासन) और महामंत्री योगेश कुमार द्विवेदी एड शामिल थे।
अधिवक्ता हितार्थ मांगें निम्नलिखित हैं:
- पूर्व में निर्मित वादकारी विश्रामालय की मरम्मत: अधिवक्ता विश्रामालय जो वर्तमान में काफी जीर्ण-शीर्ण हो चुका है, उसकी मरम्मत के लिए अनुरोध किया गया है। जनपद सोनभद्र काफी पिछड़ा, आदिवासी, पहाड़ी जिला है, और वादकारी हित में तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा एक वादकारी विश्रामालय का निर्माण कराया गया था।
- मुख्यालय व तहसील के अधिवक्ताओं के वाहनों को टोल मुक्त करना: मुख्यालय व तहसील के अधिवक्ताओं के वाहनों को टोल टैक्स से मुक्त करने का अनुरोध किया गया है, ताकि वे बिना किसी अतिरिक्त बोझ के मुख्यालय आकर न्यायिक कार्य कर सकें।
जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया है कि अधिवक्ता हितार्थ ए०सी०पी० टोल प्लाजा को उपरोक्तानुसार उचित निर्देश जारी करने का कष्ट करें।







