जनता की समस्याओं का निस्तारण प्रमुख प्राथमिकता: रूबी प्रसाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

आम जन की समस्याओं को निस्तारित को चेयरमैन ने दिए निर्देश

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। नगर निकायों में प्रत्येक सोमवार को लगने वाले सम्भव दिवस के अवसर पर आज नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद द्वारा आम लोगो की समस्याओं को नगर पालिका कार्यालय में सुना गया। इस दौरान नगरीय क्षेत्र में जनसुविधाओं की उपलब्धता से सम्बन्धित लोगों द्वारा मांग किया गया जिसके निस्तारण हेतु अध्यक्ष द्वारा सूचीबद्ध कर उन्हे सुविधाओं की उपलब्धता तथा समस्या के समाधान हेतु आश्वस्त किया गया।

वही नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है जिसके अनुसार कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

इस दौरान नगर के वार्ड सदस्यगण मनोज चौबे, राकेश, अनवर अली तथा नगर पालिका के अवर अभियन्ता मनीष कुमार,धर्मराज जैन, अजीत सिंह, विमलेश ,सन्त कुमार, शुजीत उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?