अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में घोरावल कोतवाली क्षेत्र के परही गांव में एक वृद्ध महिला को सर्प ने खेत मे घास काटते समय पैर में डस लिया। जिसे परिजनों ने हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमारी 70 वर्ष निवासी परही खेत में घास काट रही थी तभी उनके पैर में सर्प ने डस लिया। जिनकी तबीयत बिगड़ गई तो परिजन उपचार के लिए आसपास की जड़ी बूटी से झाड़फूंक वाले के पास ले गए। इसके बाद बेहतर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराए, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया गया।







