अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न गतिविधियो में शेष कार्य जो अभी अपूर्ण प्रदर्शित हो रहे हैं, को पूर्ण कराने के लिए 07 दिसम्बर रविवार को सार्वजनिक अवकाश दिवस में समस्त अवशेष कार्य पूर्ण कराये जाने का निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी बीएन सिंह ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जारी अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2025 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न गतिविधियां कार्यक्रम के निर्धारित है। उन्होंने बताया कि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराना, एकत्रीकरण एवं डिजिटाइजेशन 04 नवम्बर से 11 दिसम्बर तक, निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन 16 दिसम्बर को, दावे एवं आपत्तियां दाखिल किये जाने की अवधि 16 दिसम्बर से 15 जनवरी तक, नोटिस जारी किये जाने, सुनवाई एवं सत्यापन व दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण एवं गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्णय किये जाने की अवधि 16 दिसम्बर से 07 फरवरी, 2026 तक, निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी, 2026 तक निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि 04 नवम्बर से 11 दिसम्बर तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना पत्रकों का एकत्रीकरण तथा उनके डिजिटाइजेशन की कार्यवाही सम्पन्न करायी जायेगी, जिसके सम्बन्ध में 5 दिसम्बर को राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा सम्पन्न वीडियो कान्फैसिंग विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न गतिविधियां कार्यक्रम को पूर्ण करने हेतु निर्देश निर्गत किये गये हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शेष कार्य जो अभी अपूर्ण प्रदर्शित हो रहे हैं, उसे पूर्ण कराने हेतु 07 दिसम्बर को सार्वजनिक अवकाश दिवस में भी समस्त अवशेष कार्य पूर्ण कराए जायेंगे, जिससे समस्त कार्य आयोग के निर्धारित समय सारिणी में पूर्ण किया जा सके।







