शहीदी गुरु पर्व पर राहगीरों को सिख समुदाय ने बांटी घुघरी और पिलाया शरबत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जनपद मुख्यालय स्थित गुरु सिंह सभा में सिखों के पांचवे गुरु अर्जुन देव के शहीदी गुरु पर्व को धूमधाम के साथ मनाया गया। गुरु सिंह सभा में स्त्री सत्संग ने शबद कीर्तन किया गया। 

गुरुद्वारा साहिब के अखंड पाठ की समाप्ति के उपरांत कीर्तन दरबार लगाया गया जिसमें विष्णु सिंह, पृथ्वी पाल सिंह , गुरु अर्जुन सिंह के शहीदी के बारे में इतिहास बताया गया कि मुगलों में गुरु अजून देव सिंह को गरम तवे पर बैठाकर उसके ऊपर गरम रेत डालकर कष्ट दिए गए थे। मुगलो की इस प्रताड़ना से गुरु अर्जुन देव वीरगति प्राप्त हो गए और आज के दिन उनके बलिदान को शहीदी गुरु पर्व के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम के समाप्ति पर अटूट लंगर का वितरण किया गया।

गुरुद्वारे के गेट पर एवं धर्मशाला चौराहा पर मीठे जल शर्बत का स्टाल लगाकर राहगीरों को वितरण किया गया।

इस मौके पर अजय सिंह भंडारी, रणजीत सिंह, छवि सिंह , बलकार सिंह ,दिल करण सिंह ,मनजीत सिंह ,दया सिंह,त्रिलोक सिंह, तेजिंदर पाल सिंह ,संतोष सिंह ,पारब्रह्म सिंह, प्रभजीत सिंह शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?