विंध्यानगर सिंगरौली, सोनभद्र।
स्थानीय विंध्यनगर शिवाजी कांप्लेक्स के समीप प्रांगण में मंगलवार से कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ प्रारंभ हो गया।
प्रातः 11:00 बजे स्थानीय महिलाओं द्वारा भारी संख्या में कलश लेकर सर्वेश्वर महादेव मंदिर विंध्यनगर पार्क में पहुंचकर घाट पूजन जल भरन महादेव दर्शन के बाद बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
महामंडलेश्वर गुरु मां ध्यान मूर्ति गिरी ”किशोरी जू” वृंदावन धाम द्वारा लोक कल्याणार्थ श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ की गई।
कथा के पूर्व विधि पूजन गणेश पूजन व्यास पीठ का पूजन किया गया। दिवस के
मुख्य यजमान सत्येंद्र कुमार पांडे द्वारा निभाया गया।
सर्व व्यवस्था प्रमुख सत्यनारायण बंसल द्वारा कथा व्यवस्था संपन्न कराया गया।
व्यवस्था में प्रमुख रूप से अमर सिंह, आरके सिंह, अमितेश सिंह, राजीव तायल, रामरतन अग्रवाल, संतोषसिंह, प्रदीप कुमारत्रिपाठी, प्रेम सिंह रघुवंशी, प्रशांत सिंह, कृष्ण कुमार गर्ग, राम जी शर्मा, संजय श्रीवास्तव, संजय पांडे, ओमप्रकाश बंसल, प्रमुख रूप से रहे।
कलश यात्रा का संयोजन महिला मंडल से निशा बंसल, उषा सिंह, किरण सिंह, आरती सिंह, आरती तिवारी, रामदुलार एवं महिलाओं द्वारा किया गया।







