विरेन्द्र कुमार
विंढमगंज (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुडिसेमर में मालिया नदी के तट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर पिछले आठ दिनों से चल रही श्री विष्णु महायज्ञ एवं नवाह पारायण का आज शुक्रवार को नेतृत्व कर रहे वेद मोहनदास ब्रह्मचारी जी के द्वारा पूर्ण विधि विधान, वैदिक मंत्र उच्चारण और श्रद्धालुओं की उपस्थितियों के बीच भव्य रूप से संपन्न हो गया। समापन दिवस पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमर पड़ी, यज्ञ मंडप में आचार्य द्वारा हवन पूजन कराया गया तथा पूर्णाहुती के साथ विश्व शांति क्षेत्र की सुख समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई। कथा के अंतिम दिन कथा वाचक कृति किशोरी ने भगवान श्री राम के रावण वध, अयोध्या आगमन और राजगद्दी के प्रेरक प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया।इस दौरान पूरा पंडाल जय श्री राम के उद्घोष से गुज रहा था।कथावाचक रेशमी शास्त्री ने बताया कि लंका में धर्म और अत्याचार के प्रतीक रावण का वध कर भगवान श्री राम ने धर्म की स्थापना की। उन्होंने कहा कि श्री राम का जीवन त्याग, मर्यादा और न्याय का आदर्श है। रावण वध के प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि जब प्रभु श्री राम ने ब्रह्मास्त्र से रावण का अंत किया तब देवताओं ने पुष्प वर्षा कर धर्म की विजय का उत्सव मनाया, इसके पश्चात श्री राम के अयोध्या लौटने का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि 14 वर्ष के वनवास की अवधि पूर्ण कर जब प्रभु श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण अयोध्या लौटे तो नगर वासियों ने दीप जलकर उनका भाग्य स्वागत किया। अयोध्या नगरी दीपों की रोशनी से जगमगाती और हर और हर्षोल्लास का वातावरण बन गया, यही प्रसंग दीपावली पर्व की परंपरा का आधार है। राजगद्दी के प्रसंग में उन्होंने बताया कि गुरु वशिष्ट के मार्गदर्शन में श्री राम का विधिवत राजतिलक हुआ और रामराज्य की स्थापना हुई, रामराज में न्याय समानता और समृद्धि का वातावरण था, जहां कोई भी दुखी नहीं था। कथावाचक वैष्णो दास ने कहा कि रामराज केवल एक शासन व्यवस्था नहीं बल्कि आदर्श जीवन मूल्यों का प्रतीक है समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन समिति के सदस्यों ने कथा वाचक का अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के दर्जनों गांव सहित झारखंड व छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से देर शाम तक प्रसाद वितरण चला रहा। कमेटी के पदाधिकारी व युवाओं ने व्यवस्था संभालते हुए श्रद्धालुओं को यहां प्रसाद वितरण कराया तथा भजन कीर्तन से वातावरण भक्ति मय बना रहा। इस मौके पर संरक्षक रमेश चंद्र एडवोकेट, अध्यक्ष सरजू प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष राम मूर्ति यादव, कोषाध्यक्ष राधेश्याम पासवान सहित वालंटियर मनोज कुमार राकेश कुमार श्रवण कुमार धीरेंद्र कुशवाहा विजय पासवान विनोद क्षेत्र पंचायत सदस्य विवेक कुमार उपेंद्र प्रसाद चंदन कुमार संजय कुमार वासुदेव कुशवाहा राजकुमार कुशवाहा सहित दर्जनों लोग लग रहे।







