राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में 1 दिसम्बर से 5 दिसम्बर तक चलेगा एसईएमसी विषयक शार्ट टर्म कोर्स: प्रो.जीएस तोमर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा


सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में 01 दिसम्बर से 05 दिसम्बर तक विद्युत इंजीनियरिंग विभाग द्वारा सस्टेनेबल एनर्जी मैनेजमेंट इन स्मार्ट सिटीज (एसईएमसी) विषयक एक साप्ताहिक शार्ट टर्म कोर्स का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी निदेशक प्रो. जीएस तोमर ने दी। उन्होंने बताया कि डॉ. विजय प्रताप सिंह, विभागाध्यक्ष एवं कन्वीनर के नेतृत्व में यह कोर्स स्मार्ट सिटीज में ऊर्जा प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा एकीकरण, स्मार्ट ग्रिड तकनीकें, ऊर्जा मांग अनुकूलन तथा IoT आधारित ऊर्जा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित है।


श्री तोमर ने बताया कि कार्यक्रम में प्रो. एन. किशोर (स्टफोल्ड यूनिवर्सिटी, नॉर्वे), प्रो. एस.आर. मोहंती (आईआईटी बीएचयू), प्रो. ए.के. सिंह (एमएनएनआईटी प्रयागराज) सहित देश-विदेश के विशेषज्ञों के व्याख्यान, प्रायोगिक सत्र तथा इंटरएक्टिव चर्चाएं शामिल होंगी। फैकल्टी सदस्यों, शोध छात्रों, पीजी विद्यार्थियों तथा उद्योग विशेषज्ञों के लिए नि:शुल्क यह कोर्स प्रथम आगमन आधार पर अधिकतम 60 प्रतिभागियों के लिए खुला है।


कोर्स में अब तक 40 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, लखनऊ, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बस्ती, एडानी यूनिवर्सिटी आदि संस्थाओं के छात्र एवं फैकल्टी सम्मिलित हैं। यह पांच दिवसीय कार्यक्रम आरईसी सोनभद्र की शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित हो रहा है।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?