शक्तिनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट के मामले में एक गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। – थाना शक्तिनगर पुलिस ने बस स्टैण्ड काली मन्दिर के पास से स्वर्णाभूषण व अन्य जेवरात की लूट की घटना में संलिप्त 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक कमल नयन दुबे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के दिशा निर्देश के क्रम में अभियान चलाया जा रहा है जिस क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त रोहित पुत्र राजेश राम, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी बस स्टैण्ड काली मंदिर, शक्तिनगर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र है। उसके कब्जे से लूटे गए आभूषण बरामद किए गए हैं, जिनमें 06 पीस पायल (चांदी की), 09 पीस बिछिया (चांदी की), 01 पीस लॉकेट (हनुमान जी छाप, चांदी का), 01 पीस बच्चों के हाथ का कंगन (चांदी का) और 01 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन (ओप्पो कंपनी, लाल रंग) शामिल हैं। बरामद माल की अनुमानित कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि 15.11.2025 को बस स्टैण्ड काली मंदिर, शक्तिनगर क्षेत्र में एक सोनार से हुई लूट की घटना में यह आभूषण उसके हिस्से में आए थे। उक्त घटना को अभियुक्त द्वारा अपने साथियों रोशन, साजन एवं सोनू के साथ मिलकर अंजाम दिया गया था। अभियुक्त ने बताया कि उसने सोनार की दुकान बंद होने के बाद उसके घर जाने की लोकेशनथाना प्रभारी निरीक्षक कमलनयन दुबे अपने मोबाइल फोन से अपने साथियों को साझा की थी, जिसके उपरांत उसके साथियों द्वारा असलहे के बल पर सोनार से आभूषणों से भरा बैग लूट लिया गया था। घटना के पश्चात सभी आरोपी पैदल गली मार्ग से अपने-अपने घर चले गए थे। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल नयन दुबे ने बताया कि अभियुक्त ने यह भी बताया कि बाद में रोशन एवं सोनू द्वारा बीते दिनों 29.11. को नगर उटारी, जिला गढ़वा में इसी प्रकार की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें गोली चलने की बात भी सामने आई है। बरामद माल को अभियुक्त द्वारा बेचने की फिराक में रखा गया था। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के पश्चात अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष चालान किया गया।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?