सोनभद्र। चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि पर गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित इमरती कॉलोनी सहित क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। इस अवसर पर भक्तों ने माँ दुर्गा के आठवें स्वरूप माँ महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
अष्टमी पर कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। इसी परंपरा के तहत घरों में छोटी-छोटी कन्याओं को आमंत्रित कर उनका पूजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने अपने घरों और मंदिरों में साफ-सफाई कर पूजा की तैयारियां शुरू कर दी थीं।
कन्याओं के आगमन पर उनके पैर धोकर तिलक लगाया गया और चुनरी ओढ़ाकर आदरपूर्वक बैठाया गया। इसके बाद उन्हें पूड़ी, चना, हलवा सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे गए। कन्याओं को भोजन कराने के साथ उपहार भी भेंट किए गए।
वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश मेहता
पत्नी दीपा मेहता द्वारा यह परंपरा बड़े उत्साह के साथ निभाई गई। उन्होंने कहा कि कन्याओं में देवी का स्वरूप निवास करता है, इसलिए अष्टमी के दिन उनका पूजन करने से माँ दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
इस अवसर पर आरोही, मोहिका, नंदनी, जननी, अयास, अनाया, अनन्या, दक्षिता, आयुषी, परी, आरोही आदि लोग मौजूद रहे।






