घर से दर्शन करने निकले दम्पत्ति का चार दिन बाद मारकुण्डी घाटी मे मिला शव

अमित मिश्रा गुरमा (सोनभद्र) । उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की मारकुंडी घाटी से एक बेहद दर्दनाक और रहस्यमय मामला सामने आया है। चोपन थाना क्षेत्र स्थित मारकुंडी घाटी में करीब 100 फीट गहरी खाई से नवविवाहित दंपति के सड़े-गले शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों चार दिन पहले घर से … Read more

Oplus_16908288

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

गुरमा (सोनभद्र) । उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की मारकुंडी घाटी से एक बेहद दर्दनाक और रहस्यमय मामला सामने आया है। चोपन थाना क्षेत्र स्थित मारकुंडी घाटी में करीब 100 फीट गहरी खाई से नवविवाहित दंपति के सड़े-गले शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों चार दिन पहले घर से दर्शन के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। घटनास्थल से उनकी बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने घाटी से तेज दुर्गंध आने पर नीचे देखा तो गहरी खाई में एक युवक और एक युवती के शव पड़े दिखाई दिए। सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत दल की मदद से दोनों शवों को खाई से बाहर निकलवाया।

मृतकों की पहचान चोपन थाना क्षेत्र के सलखन निवासी चंदा उर्फ इंद्रावती, पत्नी राहुल, तथा रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिच्छी निवासी राहुल के रूप में हुई। दोनों का विवाह इसी वर्ष 6 मई को हुआ था। परिजनों के अनुसार, नवदंपति चार दिन पहले दर्शन के लिए घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद उनका कोई पता नहीं चल सका।

घटनास्थल से दंपति की बाइक भी बरामद हुई है। कई दिन बीत जाने के कारण दोनों शव सड़-गल चुके थे, जिससे आसपास दुर्गंध फैल गई थी। शवों की शिनाख्त होते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

फिलहाल पुलिस के सामने यह स्पष्ट नहीं है कि मामला सड़क दुर्घटना का है, आत्महत्या का है या किसी अन्य संदिग्ध परिस्थिति का। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग से सटी मारकुंडी घाटी में हुए इस घटनाक्रम को लेकर पुलिस दुर्घटना सहित सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

1514
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?