संविधान गौरव अभियान के तहत संगोष्ठी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विशाल गुप्ता

   दुद्धी(सोनभद्र): देश मे संविधान निर्माता अम्बेडकर जन्मशती पर भाजपा बूथ स्तर पर संविधान गौरव अभियान चला रहा है । इसके तहत शनिवार को शक्तिनगर मण्डल के बूथ संख्या 71 व 72 पर अम्बेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारतीय संविधान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया।

भाजपा मण्डल अध्यक्ष ने कहा की पूर्ववर्ती सरकारों ने संविधान को कई बार बदला लेकिन किसी ने विरोध नहीं किया किन्तु आज भाजपा सरकार अनावश्यक कानूनों मे बदलाव व समाप्त करने की पहल की तो विपक्षी पार्टियां बिरोध करके संविधान के साथ साथ अम्बेडकर विरोधी की बात करती है.
कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के साथ अन्याय किया है कांग्रेस पार्टी ने 1952 और 1954 के चुनाव में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को हराने के लिए कम्युनिस्टों के साथ मिलकर रणनीति बनाई यहां तक की प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने खुद उनके खिलाफ चुनाव प्रचार किया था

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि देवेंद्र गुप्ता विशिष्ट अतिथि अरविंद सिंह जिला उपाध्यक्ष,सुरेंद्रअग्रहरि मंडल उपाध्यक्ष,
विशाल गुप्ता ,शिवधारी गुप्ता ,रामधन अग्रवाल, रामदयाल वैश्य,अवधनारायण पांडेय, विक्रम जयसवाल, संजीव अग्रहरी इत्यादि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

कार्यक्रम का संचालन श्री राम यादव ने व कार्यक्रम की अध्यक्षता राम विचार गोंड ने किया

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?