सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर लोकबंधु राज नारायण की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि लोकबंधु राज नारायण ने अपने जीवन को समाजवादी विचारधारा के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने समाज के वंचित और उपेक्षित वर्गों के लिए हमेशा आवाज उठाई।
संगोष्ठी में जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम, अनिल प्रधान, सूरज मिश्रा, हरिहर यादव, राजू शर्मा, अभिनव जयसवाल, त्रिपुरारी गौड़, फारूक अली जिलानी, विनोद यादव, अभय यादव और दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। उन्होंने लोकबंधु राज नारायण के जीवन और कार्यों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।







