रामलीला देखकर लौट रही महिलाओ पर युवक ने किया अभद्र टिप्पणी, चेतावनी देते हुए मुचलके पर छोड़ा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में घोरावल कोतवाली क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर हो रही रामलीला देखकर रात में घर जाते समय महिलाओं को अभद्र अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए पाए जाने पर पुलिस ने एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही की है।

इस मामले में एसआई कवीन्द्र सिंह यादव ने बताया कि क्षेत्र मे रामलीला, दुर्गा पूजा स्थलों की सुरक्षा व रात्रि गस्त में कस्बा मे मय फोर्स चक्रमण पर थे कि कस्बा में आयोजित रामलीला देखकर लौटने वाली महिलाओं को खुटहा बाई पास के पास एक व्यक्ति अश्लील गाने व टिप्पणियां, छीटाकशी व फब्तिया, अभद्र गंदे गंदे अश्लील कमेन्ट किए जा रहा था। मौजूद पुलिस बल की मदद से उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम अवधेश कुमार निवासी ग्राम पनौली बताया।

पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि सार्वजनिक सड़क पर अश्लील कृत्य धारा 296 बीएनएस का दण्डनीय अपराध है। जिसके तहत पकड़े गए आरोपित अवधेश को हिरासत में लेकर कोतवाली ले जाया गया जहां उसके विरुद्ध धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

उप निरीक्षक कविंद्र सिंह यादव ने बताया कि आरोपित को भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी देते हुए उसे मुचलके पर जमानत दी गई है।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?