वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पण्डाल में स्थापित की गयी आदिशक्ति की मूर्ति

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में घोरावल नगर पंचायत क्षेत्र में सर्वत्र जगत जननी माँ आदिशक्ति का पूजन चल रहा है। इसके मद्देनजर मां दुर्गा पूजा शीतला श्रृंगार समिति घोरावल की तैयारियां रविवार की देर रात तक पूरी कर ली गई। इस बार मंदिर की साज सज्जा को भव्य रूप दिया गया है। मनमोहक तथा क्षेत्र का अद्वितीय सजावट व भव्य रूप देने के लिए जोरदार तैयारी पूरी हो चुकी है। कार्यक्रम संयोजक शिप्पू अग्रहरि ने बताया कि नवरात्रि में मां दुर्गा की प्रतिमा को स्थापित कर भव्य रूप से पंडाल सजाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

इस मंदिर के इर्द-गिर्द के सभी देवी मंदिरों की भी साथ में सजावट हो गई है। मनमोहक आकर्षक ढंग से गुफा सजाई गई है जो क्षेत्र में अद्वितीय रहेगा। विंध्याचल झांकी दर्शन, वाराह अवतार, हनुमान का सुरसा के मुँह मे प्रवेश, बाबा बर्फानी, श्री राम, भूत कंकाल समेत कई आकर्षक झाँकियां भी सजाई गई है जोकि बहुत ही मनमोहक है। नवरात्रि मे सोमवार की देर शाम से पंडाल मे पूजन की शुरुआत हुई। माँ दुर्गा, श्री गणेश, महालक्ष्मी, माँ सरस्वती, कार्तिकेय की भव्य मनोहारी आकर्षक प्रतिमा सोमवार की रात को स्थापित कर पूजन शुरू हो गया है।

आचार्य कमलेश मिश्रा तथा रवि प्रकाश चौबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडाल में प्राण प्रतिष्ठा केेे साथ मूर्ति स्थापित कराने के उपरांत आरती कराई। पंडाल बड़े ही आकर्षक ढंग से जगमग झालरों से सजा पटा है। दशमीहवा तालाब पर स्थित दुर्गा मंदिर, शिव शंकर, माता शीतला मंदिर, अष्टभुजा मंदिर तथा झाँकियां सज गई है।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष डॉ परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अमन उमर, सुनील सोनकर, संयोजक शिप्पू अग्रहरि, व्यवस्थापक अनुराग अग्रहरि, सह संयोजक शुभम कुमार लाला, गोविंद मोदनवाल, विवेक उमर, रणधीर मोदनवाल, राहुल गुप्ता, कौशल, दीपक, प्रदुम्न उमर, रवि मोदनवाल आदि लोग कार्यक्रम मे तन्मयता से जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?