एसडीएम ने टापू पर फंसे 12 लोगों का किया रेस्क्यू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ में एसडीएम की पहल से टापू पर फंसे 12 लोगों का रेस्क्यू

संवाददाता कौस्तुम केशरी “लकी”

नौगढ़ (चंदौली)। जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र में रविवार से हो रही तेज मूसलाधार बारिश के बाद कर्मनाशा नदी में बाढ़ आ गई। नदी के किनारे स्थित नया घाट बस्ती में पानी घुसने के बाद बनवासियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और दुर्गा मंदिर में शरण ली। मामले की जानकारी होते ही एसडीएम नौगढ़ ने निर्देश पर नौगढ़ तहसीलदार सतीश कुमार प्रभावित इलाके से सभी लोगों को कंपोजिट विद्यालय में शिफ्ट कराया। चकिया विधायक ने मौके पर पहुंचकर भोजन का वितरण किया।

नौगढ़ में बाढ़ पीड़ितों का रेस्क्यू

टापू पर फंसे 12 लोगों को एसडीएम और सीओ ने स्टीमर से बचाया

नौगढ़ के कौवा घाट पुल के पश्चिम तरफ टापू पर बसे दो परिवार के 12 सदस्य बाढ़ में फंस गए थे। एसडीएम और सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बचाव टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्टीमर की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। फिर उन्हें कंपोजिट विद्यालय में शिफ्ट कराया गया।

नौगढ़ तहसील प्रशासन की बाढ़ पीड़ितों को सहायता

बुधवार को नायब तहसीलदार प्रभुनाथ यादव के नेतृत्व में तहसील प्रशासन की टीम ने बाढ़ प्रभावित लोगों को लंच पैकेट वितरित किए। उन्हें आश्वस्त किया गया कि बाढ़ का पानी उतरने तक आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

भोजन और अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति का भरोसा दिलाया गया और जलस्तर कम होने पर अपने स्थान पर वापस जाने की व्यवस्था की जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?