18 सितम्बर को बन्द रहेंगे कक्षा 01 से 08 तक के विद्यालय,जिलाधिकारी ने दिया आदेश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जनपद में चौबीस घण्टे से लगातार हो रही बारिश से जल भराव और बारिश की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कल 18 सितम्बर को कक्षा 01 से कक्षा 08 तक संचालित परिषदीय,सहायता प्राप्त,समस्त बोर्ड के अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम के विद्यालय में अवकाश घोषित किया है। 

इस सम्बंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुन्द आनन्द पाण्डेय ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में अत्यधिक बारिश एवं जल भराव की स्थिति के दृष्टिगत सुरक्षा एवं छात्रहित में कल कक्षा 1-8 तक संचालित परिषदीय, राजकीय, मान्यता प्राप्त , सहायता प्राप्त, समस्त बोर्ड के अंग्रेजी/हिंदी माध्यम के विद्यालयो में अवकाश रहेगा।

Leave a Comment

1410
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?