वीरेन्द्र कुमार
विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। विकास खण्ड दुद्धी के बुटबेढवा ग्राम पंचायत में स्थित कंपोजिट विद्यालय के बच्चो ने स्कूल चलो रैली निकाल कर पटेल चौक, रामलीला ग्राउंड, शिव मंदिर चौराहा होते हुए आदर्श नगर मे ग्रामीण व अभिभावकों को अपने बच्चों के नामांकन व नियमित रूप से विद्यालय भेजना के लिए प्रेरित किया गया।
निपुण भारत मिशन बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा लखनऊ से आए नाट्य मंडली के कलाकारों के द्वारा आदर्श नगर चौराहा पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन करके शिक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने का काम किया गया जिसमें दर्जनों अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे। नाट्य मंडली द्वारा निपुण भारत मिशन गीत व नाटक के माध्यम से उपस्थित जन समूह को सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। डीबीटी के द्वारा ₹1200 का सदुपयोग प्रतिदिन बच्चों को स्कूल भेजना तथा सभी बच्चों का नामांकन नजदीकी विद्यालय में कराने हेतु प्रेरित किया
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राजकमल ने बताया कि सरकार द्वारा विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को डीबीटी के माध्यम से जो पैसा दे रही है उसे बच्चों पर खर्च करें बच्चों का नजदीकी विद्यालय में अवश्य नामांकन कराये साथ ही अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजें, सभी बच्चों को शिक्षा पाने का अधिकार है उन्हें उनके अधिकार से वंचित नहीं रखें।
वही नुक्कड़ नाटक के दौरान राजेश रावत, ओमप्रकाश रावत सहित दर्जनों अभिभावक के साथ विद्यालय के शिक्षक श्वेता जायसवाल, अनुराग तिवारी, शालिनी कुमारी, पद्मावती देवी व चंचल आदि उपस्थित रहे।







