अमित मिश्रा
गंगा दशहरा व गायत्री जयंती पर आयोजित हुआ महायज्ञ एवं भण्डारे
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। गंगा दशहरा व गायत्री जयंती पर सोनभद्र नगर स्थित गायत्री ज्ञान मन्दिर में गायत्री महायज्ञ एवं भण्डारे का कार्यक्रम संपन्न हुआ। युग ऋषि, युग दृष्टा,तपोनिष्ट,वेदमुर्ति पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित व पूजन किया गया। यज्ञ का संचालन देव कन्या अर्चना देवी, सरोज देवी, शशि श्रीवास्तव देवी ने किया। युगनिर्माण-सत्संकल्प हम ईश्वर को सर्वव्यापी, न्यायकारी मान कर उसके अनुशासन को अपने जीवन में उतारेंगे।शरीर को भगवान का मंदिर समझकर आत्मसंयम और नियमितता द्वारा आरोग्य की रक्षा करेंगे। मन को कुविचारों और दुर्भावनाओं से बचाए रखने के लिए स्वाध्याय एवं सत्संग की व्यवस्था रखें रहेंगे।
इंद्रिय-संयम, अर्थ-संयम, समय-संयम और विचार संयम का सतत अभ्यास करेंगे। अपने आप को समाज का एक अभिन्न अंग मानेंगे और सबके हित में अपना हित समझेंगे।
मर्यादाओं को पालेंगे वर्जनाओं से बचेंगे नागरिक कर्तव्यों का पालन करेंगे और समाजनिष्ठ बने रहेंगे। समझदारी, ईमानदारी जिम्मेदारी और बहादुरी कोजीवन का एक अविच्छिन्न अंग मानेगा।
चारों ओर मधुरता, स्वक्षता, सादगी एवं सज्जनता का वातावरण उत्पन्न करेंगे। अनिति से प्राप्त सफलता की अपेक्षा नीति पर चलते हुए असफलता को शिरोधार्य करेंगे मनुष्य के मूल्यांकन की कसौटी उसकी सफलताओं, योग्यताओं एवं विभूतियों को नहीं उसके सद्विचारों और सत्कर्मों को मानेंगे। दुसरे के साथ वह व्यवहार न करेंगे जो हमें अपने लिए पसंद नहीं। नर- नारीपरस्पर पवित्र दृष्टि रखेंगे।
संसार में सत्प्रवृत्तियों के पुण्य-प्रसार के लिए अपने समय प्रभाव, ज्ञान पुरुषार्थ एवं धन का एक अंश नियमित रूप से लगाते रहेंगे। परम्पराओं की तुलना में विवेक को महत्व देंगे।सामाज को संगठित करने अनीति से लोहा लेने और नवसृजन की गतिविधियों में पूरी रुचि लेंगे।
राष्ट्रीय एकता एवं समता के प्रति निष्ठावान रहेंगे। जाति, लिंग, भाषा, प्रांत,सम्प्रदाय आदि के कारण परस्पर कोई भेदभाव नहीं बरतेंगे। मनुष्य अपने भाग्य का निर्माता आप है इस विश्वास के आधार पर हमारी मान्यता है कि हम उत्कृष्ट बनेंगे और दुसरों को श्रेष्ठ बनाएंगे तो युग अवश्य बदलेगा।हम बदलेंगे-युग बदलेगा हम सुधरेंगे-युग सुधरेगा इस तथ्य पर हमारा परिपुर्ण विश्वास है।
उक्त अवसर पर जिला समन्वयक राजकुमार तरुण, अरविन्द सिंह, गोविंद उमर,प्रदीप गुप्ता, प्रकाश केशरी,लल्लन गुप्ता, रामदेव , सरिता देवी, ऊषा देवी,सुमन देवी, पुष्पा देवी, योगेश्वरी देवी, मिथिलेश यादव, शोभा देवी, निर्मला देवी, लक्ष्मी देवी,मंजू देवी समेत महिलाएं उपस्थित रहीं।







