श्रीराम लीला समिति ओबरा के अध्यक्ष बने संजीत चौबे और सचिव सुशील सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के ओबरा राम मंदिर प्रांगण में अगामी माह में होने वाले राम लीला के मद्देनजर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रीराम चरित मानस मंदिर समिति के अधिकृत कार्यकर्ताओं ने रविवार की शाम बैठक आहूत की। बैठक में सर्वसम्मति से श्रीराम लीला समिति का अध्यक्ष संजीत कुमार चौबे को बनाया गया।

इस दौरान श्री चौबे ने कहा कि हिन्दू आस्था का महापर्व दशहरा इस वर्ष पूरे उत्साह और पारंपरिक तरीके से जन सहयोग के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। ईश्वरी कार्य में समर्पण होना पूरे समिति के लिए गौरव की बात है इसलिए मनोभाव से लगकर राम लीला को अलौकिक व रमणी बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है, जिसमें नगर आस्थावानो की उपस्थिति और सुझाव अपेक्षित है।

समिति द्वारा कार्यक्रम के दौरान विशेषकर स्वच्छता डेस्क बनाकर जन संदेश देने का काम किया जायेगा।

इस दौरान संरक्षक मण्डल में प्रमुख रूप से ईश्वरी नारायण सिंह, गिरिश नारायण सिंह, देव प्रकाश मौर्या,कपुर चन्द्र पाण्डे,धुरन्धर शर्मा,पुष्पराज पाण्डे, ज्ञान शंकर शुक्ला,सतीश पाण्डे,नीलकान्त तिवारी,शिवनाथ जयसवाल, कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष तिवारी, उपाध्यक्ष निलेश मिश्रा,सुरेन्द्र सिंह गप्पु,अरविन्द सोनी,सुनीत खत्री,सचिव सुशील सिंह,उप सचिव अमित गुप्ता,समीर माली, कोषाध्यक्ष,अन्वेश अग्रवाल,उप कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल,मिडीया प्रभारी अभिषेक सेठ, आदित्य विश्वकर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?