लेखपालों की मुर्गा पार्टी में फायरिंग का आरोप: सफाई कर्मी ने किया भ्रष्टाचार का खुलासा, जांच की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता कौस्तुम केशरी “लकी”

नौगढ़ (चंदौली)। एक चौंकाने वाले मामले में, लेखपालों की मुर्गा पार्टी में फायरिंग का आरोप लगाया गया है। सफाई कर्मी ने आरोप लगाया है कि लेखपालों ने मुर्गा पार्टी में फायरिंग की और भ्रष्टाचार किया। इस मामले में सफाई कर्मी ने भ्रष्टाचार के राज से पर्दा उठाया है और जांच की मांग की है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में तैनात सफाईकर्मी सुनील कुमार और लेखपाल संघ के बीच बढ़ते विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया है। लेखपाल संघ ने सुनील पर धमकी देने का आरोप लगाया था, लेकिन सुनील कुमार ने पलटवार करते हुए जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में लेखपालों पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही साथ उनके कारनामे का खुलासा किया है।

गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगने के बाद सफाईकर्मी सुनील कुमार ने पलटवार किया है और जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अपनी बात रखी है। साथ में आरोप लगाया है कि 23 अगस्त की रात तहसील परिसर में लेखपालों की मुर्गा पार्टी चल रही थी, जहां कई लोग शराब के नशे में डांस कर रहे थे और इस दौरान फायरिंग भी की गई थी। सुनील ने इस घटना की जानकारी एसडीएम कुंदन राज कपूर को लखनऊ से लौटने के बाद दी थी। इसके बाद, सुनील पर लेखपालों ने उस पर गोली मारने की धमकी देने के आरोप
लगाकर बदनाम करने की साजिश रची है। सफाईकर्मी सुनील कुमार पांडेय का कहना है कि उसके खुलासे के बाद लेखपालों ने यह कहानी गढ़ी है।

सफाई कर्मी सुनील ने लेखपाल मनीष सिंह और भूलेख ऑपरेटर दीपक सेठ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मनीष सिंह ने दो साल पहले गांव सभा देवदत्तपुर की जमीन के पट्टे के नाम पर 20 लाख रुपये की वसूली की थी और मुकदमों में आदेश के बाद भी वसूली होती रही है। दोनों पक्षों के आरोप प्रत्यारोप के बीच सच्चाई सामने का इंतजार किया जा रहा है।

नौगढ़ तहसील में उठे इस विवाद ने तहसील प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। इसको लेकर तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब देखना यह है कि शिकायत के बाद जिलाधिकारी किसके खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?